
गांव में क्षेत्र के विकास के लिए व शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के लिए प्रबंध समिति के द्वारा वर्ष 2000 में संचालित हाथीपुर उ0 म0 विद्यालय, हाथीपुर, सरसौल, कानपुर नगर विकास खण्ड का गौरव बना हुअ है। शिक्षा के प्रसार, शैक्षिक स्तर व परीक्षाफल में सुधार हेतु विद्यालय सतत प्रयासशील रहा है, विद्यालय अनुशासन व परीक्षा फल के लिए जाना जाता है। विद्यालय से शिक्षा प्राप्त ग्रहण कर विद्यालय के लगभग 60 छात्र सरकारी सेवा में कार्यरत होकर गांव, शहर, प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे है। विद्यालय में छात्र अनुशासन का पालन करते हुए शिक्षा ग्रहण करते हैं, अध्यापकों के आदेशों तथा विद्यालय के नियमों का पालन करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।
